अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर:
झंडूता थाना के तहत कलयुगी बेटे ने ईंट से प्रहार कर मां का सिर फोड़ दिया है। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह घर पर थी। उसका पति भी घर पर ही था। शाम के समय वह अपने पशुओं को चारा डालने के लिए जा रही थी।
तो उसी समय नशे में चूर होकर उसका बेटा जैसे ही घर के पास पहुंचा तो उसके हाथ में ईंट थी। ईंट को देख कर उसकी मां को लगा कि कहीं यह किसी और को नशे की हालत में नुक्सान ना पहुंचा दें उसने अपने बेटे से कहा कि वह ईंट फेंक दे।
लेकिन उसके बेटे ने उसके ऊपर ही ईंट के टुकड़े से प्रहार कर दिया। इसके चलते महिला घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में परिजन तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उधर, इस बारे में डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।