अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर:
बीते रोज सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन मंडी के सुन्दर नगर में किया गया। इस ट्रायल प्रक्रिया में चयनित हुए पहलवान खिलाड़ी सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो कि 22 से 24 जनवरी तक पुरुष वर्ग के लिए नोयडा तथा 29 से 31 जनवरी तक महिला वर्ग के लिए आगरा में भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए हनुमान अखाड़ा लखनपुर के कोच व संचालक बलवीर ठाकुर ने बताया कि उनके अखाड़ा से तीन पुरुष पहलवान चयनित हुए हैं। जिनमें 74 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस, 79 किलोग्राम भार वर्ग में महेश ठाकुर तथा 86 किलोग्राम भार वर्ग में नरेश कुमार का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों ही पहलवान बहुत मेहनत करते हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हनुमान अखाड़ा लखनपुर के पहलवान खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रिय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा दो पहलवान खिलाड़ियों का चयन भारतीय सेना में हुआ है जबकि कुछ ऐसी ही उपलब्धियों की उम्मीद बाकि है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए वर्तमान में 25 खिलाड़ी अभ्यासरत हैं। वहीं हनुमान अखाड़ा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केश पठानिया, महासचिव रोशन लाल सहगल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा व सीनियर पहलवान युगवीर सिंह ठाकुर आदि ने बताया कि अखाड़ा के लिए यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कोच बलवीर ठाकुर व उनके सहयोगियों को बधाई दी है।