अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर:
हिमाचल में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला के सामने आने से हर कोई दंग रह गया है। जी, हाँ इसका खुलासा तब हुआ जब यह पपलाह निवासी मंशा देवी जिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं। आधार कार्ड में उनकी उम्र 130 साल है। उनका जन्म वर्ष 1890 में हुआ है। बता दें कि घुमारवीं की इस महिला के छह बच्चे थे।
इनमें दो की मौत हो चुकी है। महिला के परिवार में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है। इसके चलते उनकी उम्र को लेकर किसी ने कोई जिक्र नहीं किया और न प्रशासन की नजर पड़ी। उधर, उपायुक्त बिलासपुर का कहना है कि जांच के बाद अगर मंशा देवी की उम्र सही पाई गई तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह उक्त महिला की उम्र से जुड़े तथ्यों की जांच करवाएंगे।